मोहित ने कहीं का नहीं छोड़ा: 13 साल की किशोरी से बनाए शारीरिक संबंध.. हुई गर्भवती,लड़की ने बताई चौंकाने वाली बात

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक गांव में किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। नाबालिगा के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता व आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 11 सितंबर की शाम करीब 6 बजे बिना बताए कहीं चली गई, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर कहीं नहीं मिली। उनकी बेटी 12 सितंबर शाम 4 बजे घर वापस आई तो परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने डरते-डरते बताया कि उसको मोहित (20 साल) बहला-फुसलाकर ले गया था। किशोरी ने बताया कि मोहित पिछले कई माह से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने वांछित आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि किशोरी से उसकी एक साल से बातचीत थी, वह 11 सितंबर को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री दो माह के गर्भ से है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

और पढ़े  मथुरा- नाव हादसा: हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म, सामने आया हादसे का कारण

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love