इंदौर- भीड़ को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक, 2 की मौत, एयरपोर्ट रोड पर दर्दनाक हादसा

 

 

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, पुलिस ने दो की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी का दावा, 7 से 8 लोगों की मौत हुई
सुभाष सोनी नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक भी फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। करीब तीन लोगों की मौत हुई है और 5 से 7 के मरने की आशंका है।

Indore News Major truck accident sadak hadsa Airport Road

टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक से आग लगी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़े  भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे

 

शिक्षक नगर से रामचंद्र नगर तक मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने शिक्षक नगर से रामचंद्र नगर चौराहे तक कई वाहनों, जिनमें कारें, ई रिक्शा व बाइक सवार शामिल हैं, को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर घायलों का खून व वाहनों के कांच बिखरे पड़े थे। 

 

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह भीषण हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर के पास हुआ। एक तेज रफ़्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कई लोग ट्रक की चपेट में आ चुके थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

Indore News Major truck accident sadak hadsa Airport Road

ये हुए घायल
पलक पिता अनिल जोशी, निवासी इमली बाजार।
अनिल पिता लाल सिंह कोठारे, उम्र 35 साल, निवासी अमर पैलेस।
अशोक पिता प्रहलाद दास गोपालानी, उम्र 71 साल, निवासी लीड्स एरोड्रम।
काजल पति अशोक गोपालानी, उम्र 63 साल।
अंकिता पति रितेश गोपालानी, उम्र 30 साल।
संविद पिता रितेश दुधानी।

बचाव और राहत कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

 

चार घायलों की हालत नाजुक
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायलों को इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चार घायलों की हालत की हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। दो घायलों को एमवाय में रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार…

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

    मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को…