पुलिस का छापा: कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा सेंटर, पुलिस छापेमारी में 8 युवतियाें समेत 12 लोग हिरासत में

मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित सम्राट हेवेन्स होटल के ठीक सामने बने सम्राट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। यहां कंप्यूटर सेंटर के नाम पर अवैध स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें आठ युवतियां और चार युवक शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एफेबल डिजाइन्स कंपनीज़ नाम से संचालित इस कंप्यूटर सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी कि यहां अक्सर अज्ञात युवक-युवतियों का आना-जाना रहता है। शुक्रवार को पुलिस ने जब अचानक छापा मारा तो हड़कंप मच गया। मौके से मिले सामान और दस्तावेज़ यह साबित कर रहे थे कि यहां कंप्यूटर ट्रेनिंग के नाम पर धंधा कुछ और ही चल रहा था।

 

Meerut: Police raid uncovers illegal spa center running behind computer institute, 12 detained including 8 wom

 

छापेमारी के दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉम्प्लेक्स की अन्य मंजिलों पर जाकर भी तलाशी ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि सेंटर में कोई कंप्यूटर संबंधी गतिविधि नहीं हो रही थी, बल्कि कमरे को स्पा और मसाज सेंटर के रूप में तैयार किया गया था।

 

पुलिस ने सभी युवतियों और युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कॉम्प्लेक्स के मालिक और किरायेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क केवल मेरठ तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे

Meerut: Police raid uncovers illegal spa center running behind computer institute, 12 detained including 8 wom

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि कंप्यूटर सेंटर की आड़ में ऐसा धंधा चलना पूरे क्षेत्र की छवि खराब कर रहा था। अब पुलिस की कार्रवाई से यह संदेश जाएगा कि मेरठ में इस तरह के अवैध कारोबार को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…