हल्द्वानी- आरएसएस के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से रेता अपना गला, वीडियो बनाया, खुदकुशी की खुद बताई वजह

Spread the love

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे सजल जोशी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहुलूहान हालत में परिजन सजल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सजल अपनी बीमारियाें से परेशान था। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

हीरानगर निवासी 24 वर्षीय सजल जोशी ने बीबीए की पढ़ाई की है। वह टेनिस टेबल का अच्छा खिलाड़ी था। उसके पिता राहुल जोशी आरएसएस के जिला कार्यवाह और शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। मां गढ़वाल के गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम चार बजे सजल अपने कमरे में था। वहां उसने एक वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो में युवक अपनी बीमारियों से परेशान होने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया और कमरे में ही चाकू से अपना गला रेत दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे लेकर एसटीएच पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

 

युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। – प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

अस्पताल व मोर्चरी में जुटे कई लोग
जैसे ही भाजपा व संघ के लोगों को राहुल के बेटे की मौत की खबर लगी। हर कोई अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद मोर्चरी में लोगों की भीड़ जुट गई। राहुल की डबडबाती आंखों को देख लोग भी भावुक होकर उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे।

और पढ़े  देहरादून- नंदा देवी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश: कोचों के बीच में चढ़ गए थे करीब 10 हथियारबंद बदमाश

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love