Heli Seva: केदारनाथ धाम के लिए महंगा हुआ हवाई सफर, किराये में इतने फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Spread the love

 

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का किराया महंगा हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। किराये की नई दरें 15 सितंबर से संचालित होने वाली हेली सेवा पर लागू होंगी।

इस साल दो मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।

 

केदारनाथ हेली सेवा में सुरक्षा व उड़ान के मानकों के लिए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने एसओपी का खाका तैयार किया है। सरकार की अनुमति के लिए बाद 15 सितंबर से नई एसओपी के अनुसार हेली सेवा का संचालन होगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से संचालित हेली सेवा की प्रतिदिन शटल उड़ान व सीटें कम होने से यूकाडा ने किराया बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

रूट                            पहले            अब (किराया रुपये में)
गुप्तकाशी से केदारनाथ   8,532            12,444
फाटा से केदारनाथ          6,062             8,842
सिरसी से केदारनाथ        6,060              8,839

और पढ़े  देहरादून- गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, केंद्रीय एजेंसियों ने दून आकर की पूछताछ

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love