चमोली: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों में एरियल सर्वे भी 

 

सोमवार को केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय की टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र चेपडो,नंदा नगर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ क्षेत्र का एरियल सर्वे भी किया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी में आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया।

जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चमोली जिले में हुई अतिवृष्टि और आपदा की विस्तृत रिपोर्ट टीम के सदस्यों के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने थराली, चेपडो और नंदानगर में हुए नुकसान और सरकारी परिसंपत्तियों की क्षति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

उन्होंने बताया कि आपदा से चमोली जिले में 115 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने विभिन्न विभाग बार परिसंपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। बताया कि सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों का हुआ है। हालांकि थराली में आपदा में जान की अधिक क्षति नहीं हुई है। एक युवती की मृत्यु और एक व्यक्ति लापता है। लेकिन कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं। साथ ही 50 से अधिक दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश शहरी निकायों और सड़क निर्माण के लिए 400.9 करोड़ रुपये मंजूर, धामी ने दी स्वीकृति
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…