PM Modi- बाढ़ का जायजा लेने गगल एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और CM ने किया स्वागत

 

पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका राज्यपाल, सीएम और नेता विपक्ष ने स्वागत किया।

 

नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू
प्रधानमंत्री मोदी की सीएम सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ राज्य में हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है।

गगल एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट को एसपीजी और पुलिस ने घेर कर रखा हुआ है। थ्री टायर सिक्योरिटी है।

थोड़ी देर में गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गगल हवाई अड्डा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर लैंड होंगे।

बारिश से 5,000 करोड़ का नुकसान पीएम से मांगेंगे विशेष पैकेज : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश से 5,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष राहत पैकेज की मांग की जाएगी, ताकि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत दी जा सके। प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से बहुत आशाएं हैं। मंगलवार को पीएम जब स्थिति का जायजा लेंगे, तो उन्हें वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार सुबह शिमला से धर्मशाला रवाना होंगे। सोमवार को शिमला में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आपदा से कई लोग भूमिहीन हुए हैं, ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए एक बीघा जमीन देने के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट में छूट देने का आग्रह किया जाएगा। इन सब मांगों को लेकर राज्य सरकार ने एक मेमोरेंडम भी तैयार किया है। मैदानी राज्यों के नियम हिल स्टेट पर लागू नहीं होने चाहिए। मैदानी इलाकों में एक किमी सड़क बनाने को 75 हजार मिलते हैं। हिमाचल में 75 हजार में 10 मीटर सड़क भी नहीं बनती। इन नियमों को भी बदलने की मांग की जाएगी।

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश का दर्द बांटने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने के साथ ही पीएम कांगड़ा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से प्रदेश को केंद्र से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बंधी है। प्रधानमंत्री के दौरे पर पूरे हिमाचल की निगाहें हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू धर्मशाला पहुंच गए हैं। वह शिमला से गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक के लिए चिन्हित स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में एनडीआरएफ की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया
और पढ़े  पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू
  • Related Posts

    किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

    संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं।…

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…