PM Modi- दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, CM मान बोले-अस्वस्थ न होता तो साथ जाकर हालात दिखाता

Spread the love

 

 

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के गुरदासपुर में आ रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

 

पंजाब अकेला नहीं है-अश्विनी शर्मा
वहीं पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हूं। उनका यह दौरा इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार पंजाब के दुःख-दर्द में हमारे साथ खड़ी है। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पंजाब के किसान, मजदूर और आम नागरिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पंजाब के किसान जानते हैं कि केंद्र सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। पंजाब खुले दिल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करता है। प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा स्पष्ट संदेश देता है कि पंजाब अकेला नहीं है, बल्कि पूरा देश और केंद्र सरकार पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्र सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है।

 

सीएम बोले-मोदी का स्वागत है

सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर उन्हें सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री पंजाब और पंजाबियों को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई अच्छा पैकेज या घोषणा करके जाएंगे।

और पढ़े  बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

 

बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब आ रहे हैं। वे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार बाढ़ ग्रस्त लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब कांग्रेस में बगावत के सुरों ने पार्टी की फूट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत…


    Spread the love

    बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

    Spread the love

    Spread the loveद जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर सोमवार को पंजाब सरकार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष जवाब देना पड़ा। पेशी के…


    Spread the love