कोर्ट का फैसला: SC/ST अत्याचार मामले में गिरफ्तार होंगे डीएसपी शंकर गणेश, कांचीपुरम कोर्ट का बड़ा आदेश

Spread the love

 

मिलनाडु के कांचीपुरम की प्रधान जिला और सत्र अदालत ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी एम. शंकर गणेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया। अदालत ने यह कदम एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर उठाया। कोर्ट के आदेश में कहा गया कि 20 अगस्त 2025 को दर्ज एफआईआर के बाद भी जांच अधिकारी शंकर गणेश ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।

 

बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है मामला
मामला वलजाबाद के बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीएसपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
जब कोर्ट ने डीएसपी की गिरफ्तारी का आदेश सुनाया, तो कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी पहले हिचकिचाए, फिर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि डीएसपी फरार हो गए हैं, लेकिन बाद में वे कोर्ट परिसर में ही मिले।

 

डीएसपी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
वहीं शाम को अचानक डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘डीएसपी की तबीयत खराब है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।’ कोर्ट ने डीएसपी को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

और पढ़े  पाकिस्तान में बड़ा हादसा: इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love