हरिद्वार: काली मंदिर टनल के पास भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही हुई बंद

Spread the love

 

रिद्वार में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इसके साथ ही मंदिर में भारी मात्रा में मलबा गिरा। रेलवे ट्रैक बाधित होने से हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश आने-जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है।

हादसे के बाद रेलवे की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। अब टीमों ने रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया है। ऐसे में देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जाएगा।

बता दें कि बीते पांच अगस्त को भी यहां भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। तब दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल बाल बचे थे। इससे कई घंटे ट्रेनों की अवाजाही भी बंद रही थी।

 


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड-: बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में 'गैर-हिंदुओं' की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया धामी का बयान
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love