फेसबुक से कमाई:- आपको पता है 1 हजार व्यूज पर कितने पैसे देता है फेसबुक? जानिए पूरी डिटेल…

Spread the love

 

डिजिटल दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आय का बड़ा जरिया भी बन चुके हैं। फेसबुक उन्हीं में से एक है, जो यूट्यूब की तरह कंटेंट क्रिएटर्स को पैसा कमाने का मौका देता है। जिन क्रिएटर्स के वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज आते हैं, उनकी मासिक कमाई आसानी से लाखों रुपये तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग अब रेगुलर नौकरियों को छोड़कर फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने की राह चुन रहे हैं।

 

फेसबुक पर कमाई कैसे होती है?
फेसबुक पर कमाई के लिए सबसे पहले क्रिएटर्स को कंपनी के मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल होना जरूरी है। इसके बाद उनकी इनकम केवल व्यूज पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि कई फैक्टर्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें एंगेजमेंट मेट्रिक्स (लाइक, शेयर, कमेंट), ऑडियंस डेमोग्राफिक्स (किस देश से व्यूज आ रहे हैं) और वीडियो पर विज्ञापनों का परफॉर्मेंस शामिल है।

 

1,000 व्यूज पर कितनी कमाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक पर हर 1,000 व्यूज पर क्रिएटर्स को औसतन 1 से 3 डॉलर (करीब 88 से 264 रुपये) मिल सकते हैं। हालांकि, यह कमाई सभी के लिए समान नहीं होती और कंटेंट क्वालिटी, दर्शकों की लोकेशन और एंगेजमेंट लेवल के आधार पर बदलती रहती है।

दिलचस्प बात यह है कि 2025 में फेसबुक ने Reels पर क्रिएटर्स की कमाई बढ़ा दी है। अब अगर कंटेंट हाई-परफॉर्मिंग है, तो क्रिएटर्स को प्रति व्यू 15 से 50 रुपये तक भी इनकम हो सकती है।

 

कमाई पर असर डालने वाले फैक्टर्स
आपकी कमाई काफी हद तक आपके वीडियोज पर आने वाले एड के परफॉर्मेंस (Ad Performance) पर निर्भर करती है। वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों पर जितना ज्यादा क्लिक होंगे, कमाई उतनी ज्यादा होगी। इसके अलावा ऑडियंस की लोकेशन भी कमाई पर असर डालती है। अगर आपके वीडियोज अमेरिका, इंग्लैंड या यूरोप जैसे विकसित देशों में ज्यादा देखे जाते हैं, तो भारतीय दर्शकों की तुलना में आपको ज्यादा पैसे मिलेंगे।

और पढ़े  पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

 

बेहतर कंटेंट और एंगेजमेंट है जरूरी
इसके अलावा बेहतर कंटेंट क्वालिटी वाले वीडियोज पर भी कमाई ज्यादा होती है। अगर आप अपने व्यूअर्स से कमेंट्स या लाइव इंटरैक्शन से जरिए एंगेजमेंट रखते हैं तो आपकी इनकम दूसरों के मुकाबले तेजी से बढ़ती है। इसलिए फेसबुक पर अच्छी और स्थायी कमाई करने के लिए जरूरी है कि क्रिएटर्स लगातार हाई-क्वालिटी कंटेंट बनाएं और अपने दर्शकों के साथ एंगेजमेंट बनाए रखें।


Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love