मीका सिंह: सिंगर मीका ने की मध्यप्रदेश के CM से मुलाकात, नशामुक्ति कार्यक्रम को सराहा

Spread the love

 

ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सिंगर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने आवास पर मीका से मुलाकात की। तस्वीरें साझा करते हुए एक कैप्शन भी मध्यप्रदेश के सीएम ने लिखा है, वह लिखते हैं, ‘आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक श्री मीका सिंह से भेंट की।’

 

मीका सिंह से गंभीर चर्चा करते दिखे सीएम 

साझा की गई तस्वीरों में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और सिंगर मीका सिंह गहन चर्चा करते हुए दिखे। मीका सिंह का उपहार के तौर पर गुलदस्ता दिया गया। इस मुलाकात के बाद मीका सिंह काफी खुश नजर आए। पीटीआई के अनुसार मीका सिंह ने मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम को भी सराहा है। पीटीआई से बातचीत में मीका सिंह कहते हैं, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिल पाया। वे एक अच्छा अभियान चला रहे हैं, मैं उसमें शामिल होना चाहता हूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे नशे की लत छोड़ दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री ने 21 जगहों पर शराबबंदी कर दी है और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’

 

मीका सिंह ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद
पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ आई, जिसमें बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में मीका सिंह आगे आए और लोगों की हर संभव मदद की। मीका ने पंजाब में जरूरी मदद भेजी है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

और पढ़े  MP- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया

Spread the love
  • Related Posts

    जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बच्चे समेत दो के शव और मिले

    Spread the love

    Spread the loveजबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एक पांच वर्षीय बच्चे…


    Spread the love

    MP- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के SP बदले, सिंगरौली एसपी खत्री को हटाया

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश  सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासिनक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर किए है। इसमें 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इधर…


    Spread the love