उत्तराखंड- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना:-  भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग तैयार, 14.57 KM लंबी, समय से पहले पूरा हुआ काम

Spread the love

 

त्तराखंड में देवप्रयाग और जनासू के बीच 14.57 किलोमीटर लंबी भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग का निर्माण तय समय से सवा साल पहले पूरा हो गया है। यह सुरंग महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना (125 किमी) का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सुरंग बनाने के इस काम को रेल विकास निगम लिमिटेड और एलएंडटी ने मिलकर पूरा किया।

एलएंडटी के टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ऑपरेटर बलजिंदर सिंह और राम अवतार सिंह राणा ने बताया कि निर्माण के दौरान सबसे बड़ी चुनौती तब आई, जब सुरंग में अचानक भूस्खलन हो गया। ऐसे में टीबीएम को 50-60 हजार किलो न्यूटन की बजाए 1.3 लाख किलो न्यूटन पर चलाना पड़ा। 10 दिन तक दिन-रात 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगातार मशीन चलाई गई।

 

पहली बार हिमालयी क्षेत्र में टीबीएम का इस्तेमाल
इस सुरंग का काम 16 अप्रैल 2025 को 12 दिन पहले पूरा हो गया। खास बात यह रही कि पहली बार हिमालयी क्षेत्र में रेलवे सुरंग के लिए टीबीएम का इस्तेमाल हुआ। चंद्रभान भगत और संदीप मिश्रा की टीम ने 13.09 किमी डाउनलाइन सुरंग बनाई, जिसका काम जून 2025 में पूरा हुआ। एलएंडटी ने बताया कि कुल 30 किमी सुरंगों में से 70% टीबीएम से और बाकी 30% ड्रिल-ब्लास्ट तकनीक से बनाई गई।


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए थे छह सपूत: सरकार ने जारी किए नाम, इनमें वायुसेना का एक और थल सेना के पांच जवान
  • Related Posts

    जलेबी के लिए कत्ल: लाइन में नहीं लगना चाहता था नीरज, देरी होने पर विक्रेता के सिर में मारी थी गोली, अब उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love राजधानी दिल्ली में महज जलेबी पहले देने से इनकार करने पर मिठाई विक्रेता की गोली मारकर हत्या करने के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी…


    Spread the love

    650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व DGHS समेत दो लोग गिरफ्तार, सरकार ने सात कर्मियों को किया निलंबित

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के…


    Spread the love