हल्द्वानी- शादी का सपना दिखाकर महिला ठग ने 14 लाख हड़पे

 

सोशल मीडिया पर अंजान महिला के साथ दोस्ती करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने युवक को शादी के सपने दिखाकर ट्रेडिंग में पैसा कमाने का लालच देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डहरिया निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक से उसकी दोस्ती रिचा सचदेवा से हुई। महिला ने खुद को दिल्ली का बताकर शादी के लिए प्रपोज किया। महिला की फोटो युवक को पसंद आ गई। बात शुरू हुई तो महिला ने उसे बताया कि वह ट्रेडिंग में निवेश कर लाखों कमाती है। युवती ने उसे झांसा दिया कि जब वह करोड़ों रुपये ट्रेडिंग कर कमाने लगेगा तो उसके घर वाले आसानी से शादी के लिए राजी हो जाएंगे। इसके बाद महिला ने उसे तीन महीने में एक करोड़ रुपये कमाने का लालच दिया। युवक ने भरोसे में आकर ट्रेडिंग का काम शुरू कर दिया। शुरुआत 25 हजार से की और फिर 12 किस्तों में 14 लाख रुपये से अधिक इनवेस्ट कर दिए। इसके बाद युवती बहाने करने लगी और रुपये लौटाने से मना कर दिया। तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में रुद्रपुर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ जिसे यहां ट्रांसफर किया गया है।

और पढ़े  देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी में वारदात, घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…