हल्द्वानी: मकान की छत से गिरकर आभूषण कारीगर की मौत

 

 संदिग्ध परिस्थितियों में चार मंजिल मकान की छत से गिरकर आभूषण कारीगर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक चौथी मंजिल पर बनी ममटी पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने हत्या व हादसा दोनों एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल के दत्तापुर दक्षिण पारा हुगली निवासी सुभाष मन्ना (32) पुत्र कार्तिक मन्ना गुरुद्वारे के पास जगन्नाथ गली में मकान की चौथी मंजिल पर रहते थे। वह शहर के कई ज्वेलर्स की दुकानों में आभूषण बनाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह छत पर टहल रहे थे। हेडफोन लगाकर घरवालों से बात करते हुए सुभाष चौथी मंजिल की ममटी पर चढ़ गया। यहां बैठकर कुछ देर घरवालों से बात की। रात करीब 11:20 बजे के आसपास युवक के छत से नीचे गिरने की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। घटना का पता शनिवार सुबह लगा। रामलीला ग्राउंड के पास लोगों ने युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला शव सुभाष का है। कारीगर के सिर व मुंह से काफी मात्रा में खून बहता मिला। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि कारीगर के साथ मकान में रहने वाले लोगों और मालिक से पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रह है। वास्तविकता का पता लगाने के लिए हत्या के कोण की भी जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, SIR में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…