उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे: 13वें दिन भी बंद है रास्ता, कई गांवों में नेटवर्क ठप, स्याना चट्टी कस्बे को किया जा रहा सुरक्षित

 

गातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे 13वें दिन भी नहीं खुल पाया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्यानाचट्टी से आगे करीब चार स्थानों पर हाईवे बंद है जिसे खोलने का काम जारी है। हालांकि जंगलचट्टी में पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण सड़क खोलना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

सड़क मार्ग बाधित होने के कारण यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के कई गांवों में राशन सामग्री की आपूर्ति रुक गई है। वहीं इन क्षेत्रों में पिछले छह दिनों से बिजली और नेटवर्क सुविधा भी ठप पड़ी है जिससे लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं और संचार में भी भारी दिक्कत आ रही है। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाईवे और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इसके साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का भी अनुरोध किया है। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने भी बृहस्पतिवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को समन्वय बनाकर जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…