मोटाहंल्दू / बेरीपडाव : पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे पर झूली युवती..

लालकुआं : बेरीपडाव गोला गेट स्थित अपने घर में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हिम्मतपुर चौम्वाल गांव के लालकुआं थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने यह कदम उठाया है। महिला ने अपने ससुराल में ही फांसी लगाई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसका विवाह बेरिपढाव निवासी युवक से हुआ था मृतक महिला की 4 महीने की एक लड़की भी है। मृतक महिला दीपा कुँवर के पति की हल्दूचौड़ में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। हल्दुचौड़ चौकी पुलिस ने मौके में पहुंचकर उक्त महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे प्रकरण की जांच में पुलिस जुट गई है।

और पढ़े  भराड़ीसैंण: गैरसैंण में जुड़ा नया अध्याय, सीएम धामी के नेतृत्व में एक साल में हुए 2 विधानसभा सत्र
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…