टिहरी : श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से हटाए गए परिजनों ने दिया सांकेतिक धरना

नई टिहरी के चंबा श्री देव सुमन गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में आज उनके परिजनों द्वारा एक दिवसीय सांसद धरना किया गया जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी ने अपना समर्थन दिया बताते चलें कि श्री देव सुमन सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा 42 कर्मचारियों को हटाया गया था जिसके बाद आज कर्मचारियों के परिजनों द्वारा सुमन विश्वविद्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना किया गया और उन्होंने नौकरी बहाली की मांग की कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने धरना स्थल में पहुंचकर अपना समर्थन दिया मौके पर पहुंचे कुलपति पितांबर ध्यानी ने धरने पर बैठे लोगों से बात की कहा कि इनका मामला शासन स्तर का है स्थल पर बैठे परिजनों का कहना है कि हमने अपनी जमीनें दी है इस विश्वविद्यालय के लिए लेकिन हमारे लोगों को बाहर किया जा रहा है पहाड़ी लोगों को इसमें लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हमसे बड़ा आंदोलन चलाएंगे। धरना देने में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राणा कुलदीप पवार पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार नरेंद्र रमोला साहब सिंह सजवान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी आदि लोग शामिल थे

और पढ़े  देहरादून: राजधानी की एटीएस कॉलोनी में व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…