उत्तराखंड / चमोली : नर-नारायण जयंती बदरीनाथ धाम।

माता मूर्ति मंदिर पहुंची भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली
– इस वर्ष कोरोना के चलते सूक्ष्म रूप से मनाई जा रही दो दिवसीय नर-नारायण जयंती
– प्रातः श्री बदरीनाथ मंदिर में मुख्य पुजारी श्रीमान ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी रावल जी ने भगवान नर-नारायण उत्सव मूर्ति का अभिषेक एवं पूजन किया।
– तत्पश्चात श्रीमान नायब रावल अमरनाथ नम्बूदरी जी के साथ भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची
– इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी,अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अपरधर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमंत प्रसाद डिमरी मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
– इस दौरान उत्सव डोली यात्रा में सम्मिलित देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी,पुजारीगण मास्क पहनकर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुवे यात्रा में शामिल हुए।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…