नैनीताल / हल्द्वानी : श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।

Spread the love

श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था पुरानी आई टी आई बरेली रोड गौजाजाली द्धारा आज त्रैमासिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के समापन में संस्था प्रांगण में दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने संस्था में 7 दुल्हन तैयार किये। दुल्हन तैयार करने वाली महिलाओं में हेमा बचखेती प्रथम स्थान पर पूनम जलाल द्वितीय स्थान पर हिमानी तृतीय स्थान पर भावना चौथे स्थान पर, मोनिका पांचवें स्थान पर रही।संस्था द्वारा इन महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने हेतु अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दे रही हंसी चन्दौला जी को भी संस्था की अध्यक्ष पुष्पा कान्डपाल और उनकी सहयोगियों द्धारा सम्मानित किया गया। संस्था में सभी महिलाएं उत्तराखंड के परिधान लहँगा, पिछोड़ा, नथ में सजधज कर दिखाई दिए। महिलाओं द्वारा तेरो लहँगा कि भली साजी रो, थलकी बजारा, कान में डबल झुमका, बोल हीरा बोल तथा झोड़े के साथ सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के परिधान की झलक था।संस्था अध्यक्ष पुष्पा कान्डपाल के साथ सहयोगी रेनु खुल्वे,मंजु पांडे,ममता जोशी, बीना नेगी, प्रियंका सिन्हा, बिनीता नेगी, हंसी चन्दौला, भावना सीमा, मधु श्रीवास्तव बीना आर्या आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा से खिलवाड़: ढाबों ने काटी लोहे की रेलिंग, खतरा...
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *