मनोज जरांगे: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन का आज चौथा दिन, कहा- आज से बंद करूंगा पानी पीना

Spread the love

 

 

मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपने अनशन के चौथे दिन यानी आज से पानी पीना भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं, ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके। जरांगे ने सरकार से मांग की कि उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आरक्षण पर सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाए।

 

गोली भी चलाएंगे तो आजाद मैदान से नहीं हटेंगे
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को कहा कि वह मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति की ओबीसी स्थिति को लागू करने पर कानूनी राय लेगी, जिसके लिए  हैदराबाद गजटियर का सहारा लिया जाएगा। हालांकि, इस बात से जरांगे प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि चाहे देवेंद्र फडणवीस सरकार प्रदर्शन करने वालों पर गोली भी चलाए, वह दक्षिण मुंबई में स्थित आजाद मैदान से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जातीं।

 

ओबीसी श्रेणी में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण की मांग
जरांगे शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, कल (सोमवार) से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। लेकिन आरक्षण की मांग पूरी होने तक मैं यहां से नहीं हटूंगा। हम किसी भी कीमत पर मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाएंगे।

और पढ़े  मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना

 

सरकार के पास मराठियों को कुनबियों से जोड़ने वाले 58 लाख दस्तावेज
जरांगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार को यह कहना चाहिए कि मराठा कुनबी जाति की उपजाति हैं। उनके पास 58 लाख ऐसे दस्तावेज हैं, जो मराठाओं को कुनबियों से जोड़ते हैं। जो आरक्षण लेना चाहते हैं, वे इसे लेंगे। अगर कानूनी समस्या है, तो मराठाओं को सिर्फ कुनबी न कहें। उन्होंने कहा कि कोई भी मराठाओं को ओबीसी आरक्षण लेने से नहीं रोक सकता।

 

आजाद मैदान और आसपास के इलाकों पर प्रदर्शनकारियों का कब्ज
मराठा प्रदर्शनकारियों ने आजाद मैदान और आसपास के इलाकों पर कब्जा कर लिया है। सोमवार कोसरकारी और निजी कार्यालय फिर से खुलने लगे हैं। हालांकि, पुलिस ने दक्षिण मुंबई की ओर यातायात में सुबह से बाधा आने की चेतावनी दी है। मुंबई यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, आजाद मैदान में प्रदर्शन के कारण दक्षिण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रैफिक धीमा और बीच-बीच में रुकावट हो सकती है। कृपया ट्रैफिक सिग्नल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

 

मराठा आरक्षण आंदोलन पर कारोबारियों ने जताई चिंता
कारोबारियों ने भी मराठा आंदोलन को लेकर चिंता जताई है और सरकार या हाईकोर्ट से दखल की मांग की है, ताकि दक्षिण मुंबई के व्यवसायों को लंबे समय तक नुकसान से बचाया जा सके। खुदरा व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष वीरेंद शाह ने कहा कि आजाद मैदान में भारी भीड़ ने दक्षिण मुंबई को पूरी तरह अस्त-व्यवस्त कर दिया है और दुकानों व बाजारों की साप्ताहांत बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, मुंबई को जैसे बंधक बना लिया गया हो।

और पढ़े  भूकंप- पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं, पिछले महीने भी कांपी थी धरती

Spread the love
  • Related Posts

    मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा…


    Spread the love

    भूकंप- पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं, पिछले महीने भी कांपी थी धरती

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी…


    Spread the love