बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

बिहार में बदमाशों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी परहमला किया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय की है, जहां बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप पर दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामला प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर शुरू हुआ था। लोगों ने बताया कि मानो गांव के दो युवक प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। दोनों युवक पहले एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर उलझ गए। इस बीच जब बीडीओ ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तब दोनों कर्मचारी को छोड़कर बीडीओ से उलझ पड़े। देखते-ही-देखते दोनों ने बीडीओ के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और फिर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में बीडीओ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों की मदद से किसी तरह बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया। जानकारी मिलते ही एडीएम सुधांशु शेखर और एसडीएम प्रभाकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बीडीओ से अस्पताल में मिलकर उनका हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रखंड कार्यालय में प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यों को लेकर अक्सर दबाव और विवाद की स्थिति बनती रहती है। इस घटना से सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़े  Bihar: बिहार के CM सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी का मिला संदेश, नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

    Spread the love

    Spread the loveजनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। एक दिन पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की…


    Spread the love

    बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन…


    Spread the love