Bihar- मासूम के सामने ही मां की हत्या, मायके वाले बोले- जेठ ने शूटर से हायर किया, आंख और सिर में मरवाई गोली

 

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उत्तम नगर रमनगरा पुलिस पिकेट से महज सौ मीटर की दूरी पर महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों ने घर घुस महिला के आंख और सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

 

तीन अपराधियों ने घर घुसकर मारी गोली
मृत महिला की पहचान स्थानीय निवासी उपेन्द्र सिंह की 41 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में की गई है। मायके वालों का कहना है कि जेठ से खतियानी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अपराधियों ने महिला को गोली मारी है। उसने ही शूटर हायर किए थे। इसके बाद बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश तीन अपराधी घर में घुस गए और किचेन में खाना बना रही सोनिया देवी से जमीन रजिस्ट्री कराने की बात पूछकर उसके आठ साल की मासूम पुत्री के सामने ही उसके सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर सोनबरसा के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले।

 

जेठ से जमीन विवाद को लेकर ऐसा करवाया
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पहले शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सरेशाम घर में घुसकर गोली मारने की घटना के बाद से पूरे जिले में दहशत का माहौल बन गया है। मायके वालों का कहना है कि सोनिया का पति उपेन्द्र सिंह नेपाल में रहकर कारखाना चलाता है। घर पर वह अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। हाल ही में उक्त जमीन को उसके ससुर ने अपने पुत्र उपेन्द्र सिंह के नाम रजिस्ट्री कर दिया था। इसी विवाद को लेकर हत्या हुई।

और पढ़े  बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…