पंचतत्व में विलीन हुई अल्लू अर्जुन की दादी, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई दिग्गज 

 

अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इस मुश्किल घड़ी में अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने के लिए कई साउथ सेलेब्स और उनके परिवार से जुड़े लोग पहुंचे। अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में भी कई साउथ सेलेब्स को देखा गया। अल्लू अर्जुन इस मौके पर बहुत अधिक दुखी नजर आए।

चिरंजीव ने अल्लू अर्जुन संग अर्थी को कंधा दिया
कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में चिरंजीवी, रामचरण जैसे साउथ के चर्चित अभिनेता नजर आ रहे हैं। ये अल्लू अर्जुन के करीबी रिश्तेदार भी हैं। अल्लू अर्जुन के साथ चिरंजीवी भी अल्लू कनकारत्नम की अर्थी को कंधा दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन का बेटा भावुक नजर आया 
एक अन्य वीडियो में अल्लू अर्जुन अपने बेटे के साथ रिश्तेदारों के पास खड़े हैं। वह अपने बेटे को गले लगाए हुए हैं। अल्लू अर्जुन का बेटा अपनी परदादी के निधन पर काफी दुखी नजर आ रहा है। वह लगातार रो रहा है, बेटे को चुप कराने की कोशिश करते हुए अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं।

 

पूरा परिवार अंतिम दर्शन में हुआ शामिल 
अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार दादी अल्लू कनकारत्नम की अंतिम यात्रा में शामिल नजर आया। अल्लू अर्जुन की पत्नी अपने रोते हुए बच्चों को चुप कराती नजर आईं, वह बच्चों को गले से लगाए नजर आ रही हैं।  अल्लू अर्जुन के फैंस भी इस मौके पर भारी संख्या में उनके घर में बाहर नजर आए।

और पढ़े  नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…