चीन में PM मोदी का भव्य स्वागत, चीनी कलाकारों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकें भी करेंगे। अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा हो रहा है और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

कथक नर्तकों के एक समूह ने अपनी प्रस्तुति की झलक दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रस्तुति दी। एक कथक नृत्यांगना ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैंने वास्तव में इसका भरपूर आनंद लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में भव्य स्वागत किया गया। यहां तियानजिन के होटल पहुंचने पर चीनी कलाकारों ने  भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पीएम मोदी ने इसकी सराहना की।

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?
  • Related Posts

    जियो का धमाकेदार प्लान: सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे के लिए मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें डिटेल्स

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है। कंपनी ने मात्र 15 रुपये की कीमत में एक ऐसा डेटा पैक…

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…