पंचतत्व में विलीन हुई अल्लू अर्जुन की दादी, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई दिग्गज 

 

ल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इस मुश्किल घड़ी में अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करने के लिए कई साउथ सेलेब्स और उनके परिवार से जुड़े लोग पहुंचे। अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में भी कई साउथ सेलेब्स को देखा गया। अल्लू अर्जुन इस मौके पर बहुत अधिक दुखी नजर आए।

चिरंजीव ने अल्लू अर्जुन संग अर्थी को कंधा दिया
कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में चिरंजीवी, रामचरण जैसे साउथ के चर्चित अभिनेता नजर आ रहे हैं। ये अल्लू अर्जुन के करीबी रिश्तेदार भी हैं। अल्लू अर्जुन के साथ चिरंजीवी भी अल्लू कनकारत्नम की अर्थी को कंधा दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन का बेटा भावुक नजर आया 
एक अन्य वीडियो में अल्लू अर्जुन अपने बेटे के साथ रिश्तेदारों के पास खड़े हैं। वह अपने बेटे को गले लगाए हुए हैं। अल्लू अर्जुन का बेटा अपनी परदादी के निधन पर काफी दुखी नजर आ रहा है। वह लगातार रो रहा है, बेटे को चुप कराने की कोशिश करते हुए अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं।

 

पूरा परिवार अंतिम दर्शन में हुआ शामिल 
अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार दादी अल्लू कनकारत्नम की अंतिम यात्रा में शामिल नजर आया। अल्लू अर्जुन की पत्नी अपने रोते हुए बच्चों को चुप कराती नजर आईं, वह बच्चों को गले से लगाए नजर आ रही हैं।  अल्लू अर्जुन के फैंस भी इस मौके पर भारी संख्या में उनके घर में बाहर नजर आए।

और पढ़े  अमेरिकी केंद्रीय बैंक का बड़ा फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव को दरकिनार कर फेड ने बढ़ाई ब्याज दरें
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…