Bihar:  नीतीश सरकार के कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार पर हमला, दौड़कर बचाई जान, वजह क्या थी..

Spread the love

 

टना से इस वक्त एक बड़ी खबर है। सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और विधायकों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। गौरलतब है कि शनिवार सुबह पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के रहने वाले थे। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/08/27/whatsapp-image-2025-08-27-at-112417-am_68aeaa1f60a60.jpeg

 

दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और वापस लौटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे आग्रह किया कि वे थोड़ी देर और गांव में रुकें। लेकिन मंत्री ने कहा कि वे सभी परिवारों से मिल चुके हैं और आगे का कार्यक्रम उन्हें अटेंड करना है। इस पर भीड़ गुस्से में आ गई।

आक्रोशित लोगों ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए
ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन आज तक उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर दोनों नेता गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गया।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज
  • Related Posts

    Bihar- बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विधानसभा में मानसून सत्र का पहले दिन 87 हजार करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश हुआ। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन के अंदर और बाहर नीट पेपरलीक…


    Spread the love

    Bihar- आज भी पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून की बारिश लगातार हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई…


    Spread the love