कोलंबिया में हुआ बड़ा हमला, कार बम और पुलिस हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में 13 की मौत, कई घायल

Spread the love

 

 

क्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में विस्फोटक से भरी कार से एक सैन्य स्कूल के पास धमाका किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं एक दूसरे हमले में पुलिस के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने दोनों घटनाओं में उग्रवादी संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया को जिम्मेदार ठहराया है। इस गुट को FARC के नाम से भी जाना जाता है।

उग्रवादी संगठन FARC पर लगे आरोप
राष्ट्रपति पेत्रो ने सोशल मीडिया पर साझा एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार पुलिसकर्मी एंटीक्वा इलाके में कोका पत्ती की फसल को तबाह करने जा रहे थे। गौरतलब है कि कोका पत्ती कोकीन ड्रग्स के लिए कच्चे माल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि जिस कोकीन को पुलिसकर्मी जब्त करने जा रहे थे, वह FARC की ही थी। एंटीक्वा के गवर्नर आंद्रेस जुलियन ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर ड्रोन से हमला किया गया। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि हमले के चलते हेलीकॉप्टर में आग लग गई।

 

सैन्य स्कूल के पास कार बम विस्फोट
कोलंबिया के दक्षिण पश्चिमी शहर काली में हुए एक दूसरे हमले में विस्फोटक से भरी कार को मिलिट्री एविएशन स्कूल के पास ब्लास्ट कर दिया गया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा घायल हैं। कोलंबिया की वायुसेना ने अभी इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। राष्ट्रपति पेत्रो ने हमलों के लिए देश के ड्रग कार्टेल को जिम्मेदार ठहराया है। साल 2016 में कोलंबिया की सरकार ने FARC के साथ शांति समझौता करने की कोशिश की थी, लेकिन संगठन ने इसे ठुकरा दिया था। कोलंबिया में कोका पत्ती की फसल का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स संबंधी एक रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2023 में रिकॉर्ड 2,53,000 हेक्टेयर जमीन पर कोका पत्ती की फसल का उत्पादन हुआ था।

और पढ़े  Terror- पाकिस्तान में बैठे शहजाद ने लॉरेंस के नाम पर गरीबों से भी वसूली रंगदारी, आईएसआई ने बदली रणनीति

Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज में बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, 3 पर की गोलीबारी

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,…


    Spread the love