एल्विश यादव- एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

Spread the love

 

 

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विस यादव के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद बीपीटीपी थाना इलाके से काबू किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है।

 

यह था मामला
गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी।

 

मास्टर राम अवतार ने बताया था कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थीं। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।

घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश
एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    होर्मुज में बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, 3 पर की गोलीबारी

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,…


    Spread the love