Today Horoscope 20 August 2025 आज मिल सकती है इन राशि वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को थोड़ा ध्यान रखना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कामों को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपके आलस्य के कारण आप अपने कामों को आगे टालने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि –आज आपके धन के नए-नए रास्ते खुलेंगे और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। रिश्तो में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उसको भी दूर करने की संभावना है। आपको अपनी संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में ढील ना दें, तभी उसमें भी आपको जीत मिलेगी।

 

मिथुन राशि-आप यदि मनमर्जी से कार्य करेंगे, तो बार-बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी और से लिया गया वाहन प्रयोग करने से बचें, वरना दुर्घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। खर्चों में नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। कोई नया काम शुरू करने की योजना हो तो थोड़ी प्रतीक्षा करना लाभकारी रहेगा।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 18 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़ें अपना राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्यक्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 20 September 2026 आज  होगा इन राशि वालों को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि- आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही…

    Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम…