ED- अंकित राज के खिलाफ ED की कार्रवाई, तीन करोड़ की संपत्ति अटैच

Spread the love

 

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ताजा मामले में ईडी ने कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के छोटे भाई अंकित राज की करोड़ों की अवैध संपत्ति अटैच कर दी है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

अवैध बालू खनन से कमाई का आरोप
ईडी सूत्रों के अनुसार, अंकित राज पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू खनन से हुई कमाई को जमीन और अन्य अचल संपत्तियों में निवेश किया। जांच में सामने आया है कि खरीदी गई संपत्तियों के लिए दिखाए गए वैध आय के स्रोत और वास्तविक निवेश में भारी अंतर है। इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत इन संपत्तियों को अटैच किया गया है।

 

अम्बा प्रसाद परिवार पर लगातार ईडी की नजर
गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव से विधायक रह चुकीं अम्बा प्रसाद और उनके परिवार पर ईडी की नजर पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। 2024 और 2025 में एजेंसी ने अम्बा प्रसाद, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर लगातार छापामारी की थी। उस दौरान ईडी को बड़ी मात्रा में दस्तावेज, बैंक लेन-देन से जुड़ी जानकारी और संपत्ति निवेश से जुड़े सबूत हाथ लगे थे। इन्हीं सबूतों के आधार पर अंकित राज की संपत्ति अटैच की गई है।

राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप
अंकित राज की संपत्ति जब्त होने के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। अम्बा प्रसाद लंबे समय तक बड़कागांव क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत चेहरा रही हैं। ऐसे में उनके परिवार के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई विपक्ष के लिए सत्तारूढ़ दल और कांग्रेस पर निशाना साधने का नया मुद्दा बन सकती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

और पढ़े  एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

खनन घोटाले में ईडी की बढ़ती सख्ती
झारखंड में बीते कुछ वर्षों से ईडी खनन घोटाले और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। कई नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों से करोड़ों रुपये की नकदी और दस्तावेज बरामद हो चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love