उत्तराखंड हाईकोर्ट: उजाला में 3300 कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, आईजी ट्रेनिंग ने HC में दी जानकारी

Spread the love

 

त्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में प्रथम चरण में 40 अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी जिसमें सीओ, एडिशनल एसपी, साइकोलॉजिस्ट सहित अन्य शामिल किए जाएंगे। ट्रेनिंग में पॉक्सो, जेलों की सुविधाएं सहित कैदियों के विभिन्न प्रकरणों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हाईकोर्ट में जिला अदालत ऊधमसिंह नगर की ओर से एक पोलियोग्रस्त अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा व जुर्माने से दंडित किए जाने के खिलाफ अभियुक्त की रिहाई को लेकर दायर अपील पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान कोर्ट के पूर्व के आदेश के क्रम में आईजी ट्रेनिंग आनंद शंकर ताकवाले व्यक्तिगत रूप से तथा उजाला के निदेशक व अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए।

 

उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि उजाला में प्रथम चरण में 40 अधिकारियों की ट्रेनिंग होगी जिसमें सीओ , एडिशनल एसपी, साइकोलॉजिस्ट सहित अन्य शामिल किए जाएंगे। ट्रेनिंग में पॉक्सो, जेलों की सुविधाएं सहित कैदियों के विभिन्न प्रकरणों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईजी ट्रेनिंग ने कोर्ट को अवगत कराया कि इस संबंध में उनकी ओर से उजाला के निदेशक को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में लगभग 3300 कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

कोर्ट ने उजाला के निदेशक तथा आईजी ट्रेनिंग से विभिन्न सुझावों के साथ 22 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होने को कहा। पूर्व में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था रेप के केस में आरोपी व पीड़ित को न्याय दिलाने में फोरेंसिक विभाग, जांच अधिकारी व डॉक्टर की अहम भूमिका होती है। अगर इसमें थोड़ा सा विरोधाभास होता है तो अदालत को न्याय देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जो एक चिंतनीय विषय है। इसलिए इस पर विचार करना आवश्यक है। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

और पढ़े  भीमताल: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया 

Spread the love
  • Related Posts

    केदारनाथ धाम- टेंटों की जांच के दौरान धाम में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, धारदार हथियार बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की गई है। पकड़ा गया व्यक्ति…


    Spread the love

    रुद्रपुर: शिशु के जन्म के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर के जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक 28 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत…


    Spread the love