79वें  स्वतंत्रता दिवस: CM धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने 79वें  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान देहरादून में आयोजित राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर)
-श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून।
-यागेश चंद्र, डीएसपी इंटेलीजेंस
-विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर, जीआरपी
-नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर, हरिद्वार
-राकेश चंद्र भट्ट, एसआई, सीआईडी देहरादून
-अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून
-सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल, देहरादून।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य के लिए)
-शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी, हरिद्वार
-राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर, पौड़ी गढ़वाल
-कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर, देहरादून
-मनोहर सिंह रावत, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
-ओमकांत भूषण, एसआई, पौड़ी गढ़वाल
-दीपक कुमार, एएसआई, पौड़ी गढ़वाल
-गोपाल राम, हेड कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
-अमरजीत, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल
-राहुल, कांस्टेबल, पौड़ी गढ़वाल।
-सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल, 40वीं वाहिनी पीएसी
-स्नेहा तड़ियाल एसआई, चमोली
-वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, हरिद्वार
-रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय 

मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वाजारोहण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

और पढ़े  मसूरी: टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़, डेढ़ लाख की चोरी का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश एवं  पार्टी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…