यूसीसी: विवाह पंजीकरण शुल्क में 26 जनवरी तक मिलेगी छूट, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

 

प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट की समय-सीमा छह माह बढ़ा दी है। अब यह छूट 26 जनवरी 2026 तक मिलेगी। गृह विभाग विभाग ने समय-सीमा बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विवाह पंजीकरण के लिए नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि छूट का यह लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिनका विवाह इस संहिता के लागू होने से पूर्व पंजीकृत या तलाक की डिक्री घोषित हुआ हो। उनका विवाह निरस्त हुआ हो या फिर ऐसे नागरिक जिनका विवाह इस संहिता के लागू होने से पूर्व हुआ हो, लेकिन जिनका विवाह पंजीकरण नहीं हुआ हो।

ऐसे मामलों में विवाह पंजीकरण के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क 250 रुपये की दी गई छूट की समय-सीमा को 26 जुलाई 2025 तक बढ़ाया गया था। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी समय-सीमा को छह माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। अब इस संबंध अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएससी केंद्रों से सेवा लिए जाने पर 50 रुपये (जीएसटी सहित) शुल्क पूर्ववत लागू रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- आशियाने के साथ जिंदा जल गईं बेजुबान मधुमक्खियां, प्लांट में लगी भीषण आग, 150 बॉक्स जलकर राख
  • Related Posts

    चमोली- जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

    Spread the love

    Spread the loveइन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए…


    Spread the love

    ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 लोगों की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के…


    Spread the love