एचडीएफसी: HDFC बैंक ने भी बढ़ाई न्यूनतम बैलेंस सीमा, नया बचत खाता खोलने पर रखने होंगे 25 हजार रुपये

Spread the love

 

 

ब एचडीएफसी बैंक ने भी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा बढ़ा दी है। यह नियम एक अगस्त, 2025 के बाद खाता खुलवाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू होगा। इसके तहत, अब नया बचत खाता खोलने पर ग्राहक को मासिक न्यूनतम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखना होगा। खाते में रकम इससे कम होने पर जुर्माना लगेगा। पहले न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 रुपये थी।

 

यह नया नियम सभी बड़े मेट्रो और अर्बन शहरों में लागू किया गया है। हालांकि, पुराने खातों पर इसका असर नहीं होगा। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस सीमा 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी। विरोध के बाद बैंक ने सीमा घटाकर अब 15,000 रुपये कर दी है।

एसबीआई : 25,000 रुपये से अधिक के आईएमपीएस लेनदेन पर लगेगा शुल्क
एसबीआई ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 25,000 रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन भेजने पर शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव 15 अगस्त से प्रभावी होगा। अब 25,000 से एक लाख रुपये भेजने पर दो रुपये, एक से दो लाख पर छह रुपये और दो से पांच लाख भेजने पर 10 रुपये शुल्क (जीएसटी अतिरिक्त) लगेगा।


Spread the love
और पढ़े  संसद का मानसून सत्र- पहले दिन लोकसभा-राज्यसभा चौथी बार स्थगित, फिर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही
  • Related Posts

    CJP के संसद मार्च के बाद 10 FIR,दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के…


    Spread the love

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love