सेना पर हमला: उड़ी बैट हमले में बलिदान हुआ सेना का जवान,अंधेरे और खराब मौसम की आड़ में भागी पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम

Spread the love

 

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया। माना जा रहा है कि आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने हमला किया था। बहरहाल सेना ने अब तक बैट हमले को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के कमांडो और बॉर्डर एक्शन टीम ने मंगलवार रात चुरंडा इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की माइक (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) बटालियन की टीका पोस्ट पर हमला किया। इस क्षेत्र में 9 बिहार की एडवांस्ड यूनिट तैनात है। हमले में हवलदार अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अप्रैल में सेना ने इसी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया था।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा बैट हमला
सूत्रों के मुताबिक बैट और सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर एक्शन टीम वापस भागने में कामयाब हो गई। हमले के बाद घने जंगलों से घिरे इस इलाके में सेना ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ड्रोन और सेना के हेलिकॉप्टरों को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। बुधवार देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला बड़ा बैट हमला है।

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

सेना ने बहादुर जवान को दी श्रद्धांजलि
सेना ने बहादुर हवलदार अंकित कुमार को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, चिनार कोर बहादुर हवलदार अंकित कुमार के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने उड़ी में नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। चिनार वॉरियर्स उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हैं, गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।

बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षा सख्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नियंत्रण रेखा पर खासकर बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। उन्नत निगरानी में सक्षम ड्रोन, आधुनिक राइफलों और स्नाइपर गन के साथ सुरक्षाबल हर पल चौकस नजर रखे हुए हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें नाकाबंदी और तलाशी अभियान भी चला रही हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love