Delhi: यमुना खतरे के निशान के करीब, हथिनीकुंड से छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी

Spread the love

 

 

मुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से प्रशासन हाई अलर्ट पर है। रविवार रात 8 बजे लोहे के पुल पर जलस्तर 204.12 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से थोड़ा नीचे रहा। यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से अभी कम है लेकिन दिल्ली सरकार ने सतर्कता बरतते हुए यमुना बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं।

इससे पानी कुछ घटा है। रविवार को हथिनीकुंड बैराज से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद दिल्ली में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने जलस्तर के स्थिर रहने की उम्मीद जताई। फिर भी लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ रहा है। अगर एक साथ तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा हो सकता है। राहत की बात यह है कि रविवार को जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई। दिल्ली सरकार ने सतर्कता बरतते हुए यमुना बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं जिससे पानी का बहाव बेहतर हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर पल-पल नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू होंगे। यमुना में 206 मीटर पर निकासी शुरू होती है। इस स्तर पर निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जाता है। लोहे का पुल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने का अहम केंद्र है। राजधानी में यमुना खतरे के निशान 204.50 मीटर के पास बह रही थी। शनिवार को पुराने रेलवे पुल पर सुबह 9 बजे 204.40 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। ऐसे में दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा।

और पढ़े  टीएमसी में बड़ी टूट: ओम बिरला से मुलाकात के बाद काकोली घोष का एलान- त्रिपुरा की NCP में होगा बागी गुट का विलय

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारियों के मुतबिक, जलस्तर में वृद्धि का कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 30 हजार 800 क्यूसेक और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.30 मीटर है। निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर…


    Spread the love

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love