कश्मीरी पंडितों के नरसंहार केस: 1990 के सरला भट्ट हत्याकांड में एसआईए की छापेमारी, यासिन मलिक के घर दबिश

Spread the love

 

म्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट हत्याकांड में मंगलवार को कई जगहों पर छापा मारा है। ये हत्याकांड 35 साल पहले हुआ था। जांच टीम ने यासिन मलिक के घर पर भी रेड की है। एसआईए की टीम मध्य कश्मीर पहुंची है।

राज्य जांच एजेंसी 35 साल पहले हुई एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या की जांच के लिए पहुंची है। मध्य कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारी चल रही है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि सरला भट्ट की हत्या के सिलसिले में प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट से जुड़े कई लोगों के घरों पर रेड मारी है।

 

बता दें कि सरला भट्ट का शव श्रीनगर शहर में मिला था, जो अप्रैल 1990 में सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अपने छात्रावास से लापता हुई थी। जेकेएलएफ के पूर्व नेता पीर नूरुल हक शाह उर्फ एयर मार्शल उन लोगों में शामिल थे। जिनके घरों की तलाशी एजेंसी के अधिकारियों ने ली। बता दें कि एजेंसी ने हाल ही में इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी।


Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love