संजय राउत का अमित शाह को पत्र- पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं,बताई आगे की रणनीति 

Spread the love

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। शिवसेना सांसद ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का के बारे में जानने के लिए यह पत्र लिखा है। उन्होंने दावा किया है कि उनसे संपर्क करने के प्रयास असफल रहे हैं। दरअसल, धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

संजय राउत ने 10 अगस्त को अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह वर्तमान में कहां हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? इन मामलों पर कोई स्पष्टता नहीं है। राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।’ शिवसेना-यूबीटी नेता ने सोमवार को ‘एक्स’ पर यह पत्र साझा किया।

 

देश इन सवालों की सच्चाई जानने का हकदार
राउत ने कहा कि दिल्ली में अफवाहें फैल रही हैं कि धनखड़ को उनके आवास तक सीमित कर दिया गया है और कथित तौर पर वह सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘उनसे या उनके कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हुआ है, जो गंभीर चिंता का विषय है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ आखिर क्या हुआ? वह कहां हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? क्या वह सुरक्षित हैं? देश इन सवालों की सच्चाई जानने का हकदार है।’

 

उद्धव ठाकरे ने भी धनखड़ के बारे में पूछा था
पिछले हफ्ते शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धनखड़ के बारे में पूछा था। उन्होंने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पूर्व उपराष्ट्रपति अब कहां हैं? इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।’ राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि उच्च सदन के उनके कुछ सहयोगी सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि वे वास्तव में धनखड़ को लेकर चिंतित हैं।

और पढ़े  कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:- अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को दी थी 5 बजे तक इस्तीफे की डेडलाइन, सरकार से नहीं मिला जवाब

‘आप मेरी भावनाओं को समझेंगे’
राउत ने कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से पहले मैंने आपसे यह जानकारी मांगना उचित समझा। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी भावनाओं को समझेंगे और धनखड़ के वर्तमान ठिकाने, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में वास्तविक जानकारी प्रदान करेंगे।’


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी के नाम 5वां कीर्तिमान, जानें क्या उपलब्धि हासिल की, नेहरू-इंदिरा के ये दो रिकॉर्ड अभी दूर

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने आज एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। लगातार 4399 दिनों से पीएम का पदभार संभाल रहे मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को…


    Spread the love

    Meeting: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, खरगे-राहुल, सोनिया-ममता, अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेता मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveविपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर मंथन होगा। वहीं, विधानसभा चुनावों…


    Spread the love