सम्राट, तेजस्वी, पप्पू यादव समेत इन 6 नेताओं की बढ़ी सुरक्षा, जानिए कौन किस श्रेणी के घेरे में रहेंगे

Spread the love

 

 

गामी चुनाव को देखते हुए बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा गई है। इन नेताओं में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू कोटे से एमएलसी नीरज कुमार शामिल हैं। सोमवार सुबह गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश भी जारी कर दी गई है। सरकार ने इन नेताओं की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और जनसभाओं में भीड़ को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।  आइए जानते हैं किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा मिली।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
डिप्टी सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इतना ही नहीं राज्य सरकार की ओर से एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजन) की टीम भी रहेगी। यानी अब जहां सम्राट चौधरी का कार्यक्रम होगा, वहां पहले से सुरक्षाकर्मियों की टीम उन जगह का दौरा करेगी। सुरक्षा के सारे मानकों की समीक्षा के बाद टीम ग्रीन सिग्नल देगी। इसके बाद ही सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।

 

तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा
विधानसभा सत्र के दौरान राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला होने की बात कही थी। इसके बाद से उनके सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग उठने लगी थी। अब सरकार की ओर से उनका सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। तेजस्वी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।

पप्पू यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पिछले कई दिनों से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनका भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। पप्पू यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके अलावा भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को और जदयू एमएलसी नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

और पढ़े  Bihar- 'अस्पताल ने शव छिपा लिए'- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: BJP विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा, पढ़ें मामला…

    Spread the love

    Spread the loveनीतीश कुमार सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से पर्यटन मंत्री रहे राजू सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। 2019…


    Spread the love

    Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को…


    Spread the love