सहकारिता मंत्री शाह ने किया जानकी मंदिर का भूमि पूजन,CM नीतीश क्या बोले? सीतामढ़ी अमृत भारत का उद्घाटन

Spread the love

ज बिहारवासियों से ऐतिहासिक दिन है। दशकों का इंतजार खत्म हो गया। श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। उनकी जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम के मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोगों को हाथ उठाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहिए कि वह इस नई योजना का शिलान्यास कर रहे हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी जाने का रास्ता बनवाने के लिए हाथ जोड़कर बधाई देना चाहिए। सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 से हम लगातार विकास कर रहे हैं। उसके पहले कहीं कुछ नहीं था। शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं जाते थे। जाने-आने का रास्ता नहीं था। हमलोगों को मौका मिला तो लगातार हर तरह से विकास किया।

 

मुख्यमंत्री ने फ्री बिजली के साथ सामाजिक पेंशन योजना के पैसे बढ़ाए जाने और मानदेय बढ़ाए जाने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिजली पहले सब्सिडी में दे रहे थे। अब राज्य सरकार मुफ्त बिजली देने जा रही है। अपनी यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा- “यात्रा के दौरान यहां भी आए थे। जहां भी कोई दिक्कत-परेशानी है, उसका काम कराएंगे। अब 430 नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। 50 हजार करोड़ खर्च हो रहा है, ताकि सारे काम हो सकें। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार के लिए बहुत कुछ हो रहा है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया गया। इन्होंने जुलाई 24 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि की घोषणा की। फिर सरकार बनने के बाद फरवरी 25 में जो बजट पेश हुआ तो मखाना बोर्ड से लेकर बाढ़ के नजरिए से कई काम कराने की घोषणा की गई। खेलो इंडिया गेम्स बिहार को भी दिया गया। हम तो केंद्र सरकार का नमन करते हैं, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नमन करते हैं। हम इस कार्यक्रम में पधारे आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी का अभिनंदन करते हैं।”

और पढ़े  Bihar- बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

 

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन और शिलापट्ट का अनावरण किया गया। अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का अभिनन्दन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अमित शाह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे
गृह मंत्री शाह सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मंजूरी दी थी। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज पूरे देश के लिए और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत शुभ और आनंदमय दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखी जाएगी।

‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था
जानकी मंदिर के शिलान्यास अवसर पर देशभर से आने वाले संतों के लिए महावीर मंदिर द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह आज 8 अगस्त को आयोजित होगा। इस मौके पर भक्तों के बीच 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद व महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल ने दी। उन्होंने बताया कि संतों के लिए खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर का विशेष प्रसाद तैयार किया गया है। भोजन की व्यवस्था महंत कौशल किशोर दास के आवासीय परिसर में की गई है, जहां लगभग 1500 से 2000 संतों के पहुंच रहे।

गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय ने यह क्या कह दिया

शाह और नीतीश के मंच पर आने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बहुत घर में खाना नहीं बना होगा। उन्होंने संबोधित करते विपक्षियों को निशाना बनाते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में उन राक्षसों का वध करेंगे, जो धर्म पर उंगली उठाएंगे। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- मंदिर तो सरकार बना रही है। अब सीतामढ़ी में कोई दंगा न कराए, यह भी हम सभी सनातनी को देखना होगा। हम मां सरस्वती को पूजते हैं तो हम मां भवानी को भी पूजते हैं। यह याद रखा जाना चाहिए। भूमिपूजन के बाद गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार भी पहुंचे।बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य उपस्थित हैं।

और पढ़े  Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार बंद- पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज, प्रधान की खबर पर जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को…


    Spread the love

    Bihar Band- ‘बिहार बंद’ को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को…


    Spread the love