शैक्षणिक योग्यता
विज्ञान विषय
उम्मीदवार ने इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ किसी केंद्रीय, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण की हो तथा न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त किए हों।
या
सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) उत्तीर्ण किया हो, जिसमें न्यूनतम 50% कुल अंक और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक (या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में, यदि डिप्लोमा में अंग्रेजी विषय न हो) प्राप्त किए हों।
या
केंद्रीय, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से दो वर्षीय व्यावसायिक कोर्स जिसमें गैर-व्यावसायिक विषय के रूप में भौतिकी और गणित शामिल हो, न्यूनतम 50% कुल अंक और व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक (या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में, यदि व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी विषय न हो) प्राप्त किए हों।
विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषय
केंद्रीय, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम/विषय में इंटरमीडिएट/ 10+2/ समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।
या
केंद्रीय, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से दो वर्षीय व्यावसायिक कोर्स न्यूनतम 50% कुल अंक और व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंक (या इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन में, यदि व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी विषय न हो) प्राप्त किए हों।
आयुसीमा
नामांकन की तिथि तक आवेदक की अधिकतम आयु 21 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो।