आज से 3 दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, सरकार की सौगात से एक सहायक का टिकट भी माफ

Spread the love

 

क्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं।

 

उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी।

 

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में डायरी की एंट्री, चंपत राय के दावे से उठे सवाल,लिखी पूरी कहानी

ट्रेनें फुल, बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love