Uttarakhand भूस्खलन: पौड़ी के बुरासी में भारी भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 महिलाओं की गई जान, कई मवेशी मरे

Spread the love

 

पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में भारी भूस्खलन से मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही यहां कई मवेशियों की भी जान चली गई। तेज बारिश के कारण गांव में भारी नुकसान पहुंचा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भी बारिश से हुए नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

बुरासी गांव में बुधवार सुबह बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) मलबे में दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमर सिंह के आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। हादसे में कई मवेशी मर गए। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

इसके अलावा पास के सैजी गांव में भी कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और सहायता दी जाए। समिति ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी: हरियाणा से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था युवक, अचानक हुई मौत
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love