घर जा रही नाबालिग छात्रा से दरिंदगी..ऑटो चालक ने साथी संग विश्वविद्यालय के पास किया घिनौना काम

Spread the love

बांदा में कोचिंग पढ़कर ऑटो से गांव जा रही छात्रा से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑटो चालक और साथी ने कृषि विश्वविद्यालय के पास दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने आपबीती बताई। परिजनों ने कोतवाली में देर रात सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू के अनिल वर्मा को रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर के बरामद किए गए हैं।

 

आरोपी मनोज यादव के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा शहर में कोचिंग पढ़ने आती है।

शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक और उसके साथी ही थे। सड़क खराब होने का हवाला देकर छात्रा को सुनसान वाले रास्ते से ले गए। दोनों ने नशे की हालत में कृषि विश्वविद्यालय के पास सुनसान रोड पर बारी-बारी से छात्रा से दुष्कर्म किया और अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर भाग गए।

रात में ही तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा का मेडिकल कराया गया। छात्रा सदमे में है। वन स्टाफ सेंटर में छात्रा की देखरेख की जा रही है। परिजन भी वहां मौजूद रहे।– शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक

Spread the love
और पढ़े  UP- चुनाव से पहले सपा में टूट, राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी ओपी राजभर की पार्टी में शामिल
  • Related Posts

    योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर…


    Spread the love

    UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

    Spread the love

    Spread the loveइटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के…


    Spread the love