आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील
Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…
उत्तरप्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से 60 से अधिक तबादले उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं। यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।


इन तबादलों में श्रद्धा पाण्डेय को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। वर्तमान में उपजिलाधिकारी आगरा थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला, और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं।
प्रदेश सरकार ने रविवार की की रात 1:00 बजे 12 और पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले रविवार की शाम को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें से 63 अधिकारी तहसीलदार से पीसीएस संवर्ग में हाल ही में पदोन्नति किए गए थे। इन पदोन्नत अफसरों में से सात को उनके जिले में ही एसडीएम बनाया गया।
Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…
Spread the loveप्रदेश में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) शुरू होंगे। इन शनिवार…
