हरिद्वार भगदड़- माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह और हो गया हादसा,भीड़ में दबे लोग..

Spread the love

विवार की सुबह मनसा देवी मंदिर दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वे काल के गाल में समा जाएंगे। मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट लगने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में अफरा-तफरी के बीच परिजनों की आंखों में आंसू और दिलों में गम साफ देखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। कुल 35 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से छह श्रद्धालुओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Haridwar Stampede: 6 Devotees Including 2 Children Dead in Chaos at Mansa Devi Temple

भगदड़ की घटना में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के  लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की दो एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। इन एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से कई घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जरूरी चिकित्सा  सहायता उपलब्ध कराई गई।

और पढ़े  उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love