BSF रिक्तियां 2025: सीमा सुरक्षा बल में 3500 से ज्यादा पदों पर आज से आवेदन शुरू, वेतन 69000+ से अधिक, जानें कैसे होगा चयन

Spread the love

 

सीमा सुरक्षा बल  में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए पद निकाले गए हैं, जिनमें कुक, वॉशरमैन, बार्बर, स्वीपर, और अन्य शामिल हैं।

 

 

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या अनुभव होना आवश्यक हो सकता है (जो पद के अनुसार तय होगा)।

आयु सीमा और शारीरिक मानदंड

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 165 सेंटीमीटर और सीना 75 से 80 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। हालांकि, शारीरिक मापदंडों में भी आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें PST (शारीरिक मानक परीक्षण), PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और एनालिटिकल एप्टीट्यूड से जुड़े 25-25 सवाल पूछे जाएंगे।

सैलरी और सुविधाएं

कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें मेडिकल, यात्रा भत्ता, राशन, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसी कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं 

इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है यानी उनके लिए आवेदन बिलकुल मुफ्त है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करें।
  • BSF Tradesman Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें और “Apply Now” बटन दबाएं।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, पता आदि भरें।
  • अब कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग) से जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े  Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

    Spread the love

    Spread the loveबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I…


    Spread the love

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love