बिहार: चंदन मिश्रा मर्डर केस में शूटर बादशाह, नीशू खान समेत 8 लोग गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में एक आरोपी हुआ घायल

Spread the love

 

टना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड में बिहार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ खान उर्फ बादशाह, नीशू खान समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस टीम ने कोलकाता के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया है। चर्चा है कि इस की कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी भी हुई। इसमें एक आरोपी भी घायल हुआ है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा को गोली मारने वालों में से एक तौसीफ अपने दोस्तों के साथ कोलकाता के आनंदपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। इसके बाद एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान तौसीफ, नीशू खान, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, भीम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक महिला भी थी। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आज कुछ देर में पटना पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा करने जा रही है।

 

एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की
पुलिस सूत्रों की मानें तो गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन मिश्रा को गोली मारने वालों में से एक तौसीफ अपने दोस्तों के साथ कोलकाता के आनंदपुरी इलाके में एक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ था। इसके बाद एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान तौसीफ, नीशू खान, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, भीम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक महिला भी थी। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

और पढ़े  Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

कार्रवाई के दौरान फायरिंग की बात पर लोगों ने ऐसा कहा
पटना के पारस अस्पताल में आनंदापुर क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में गवाह कृष्ण घोष ने कहा कि शुक्रवार शाम 7:30 बजे, हमने एक शोर सुना, तो हम वहां गए और देखा कि पुलिस आ गई थी। एक अपराधी हथियार लेकर गेस्टहाउस में घुस गया था। इसलिए पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। मैंने कोई गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। वहीं एक और गवाह, मुनमुन ने कहा कि शुक्रवार देर शाम जब मैं ऑफिस से वापस आई, तो मैंने देखा कि एक आदमी एंबुलेंस में यहां आया और एक दूसरे आदमी को ले गया, जिसकी टांग पर चोट थी। मुझे नहीं पता वहां क्या हुआ? हम अब बहुत डर गए हैं क्योंकि हम अक्सर इस गली से ऑफिस जाते हैं और अपने बच्चों के साथ रहते हैं। इस घटना के कारण हम पूरी रात सो नहीं सके।

अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने छह गोली मारी थी
सूत्रों की मानें तो नीशू खान पटना के समनपुरा इलाके का रहने वाला है। चंदन मिश्रा की हत्या के बाद से वह फरार हो गया था। नीशू पर यह भी आरोप है कि उसने घर में शूटर को पनाह दी थी। बता दें कि चंदन मिश्रा की हत्या करने के लिए छह अपराधी पारस हॉस्पिटल आए थे। इनमें से पांच शूटर ने अस्पताल के कमरे में घुसकर चंदन मिश्रा को 36 गोलियां मारी थी। इसके बाद यह सभी अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच शूटरों की पहचान की थी। इनमें तौसीफ उर्फ बादशाह, मोनू, बलवंत, अभिषेक और नीलेश शामिल हैं।

और पढ़े  Bihar: पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 2 बच्चों की मौत, प्रसाद का इंतजार कर रही भीड़ पर गिरी पेड़ की भारी भरकम डाल

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार बंद- पटना में बमबाजी, कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज, प्रधान की खबर पर जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को…


    Spread the love

    Bihar Band- ‘बिहार बंद’ को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Spread the love

    Spread the loveआज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को…


    Spread the love