पटना अस्पताल हत्याकांड: खबर अपडेट- पटना के अस्पताल में हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से 5 गिरफ्तार

 

बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की ओर से शनिवार तड़के संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, हत्या के एक मामले में दोषी और बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला चंदन मिश्रा पैरोल पर बाहर था। उसकी गुरुवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

 

और पढ़े  बिहार: कैब और बाइक टैक्सी कम्पनियों को क्यों दिया गया 30 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम, नियम नहीं माने तो क्या होगा?
  • Related Posts

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…

    बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, घंटों बाधित रहा यातायात

    बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप दोपहर बाद तीन वाहनों के बीच जोरदार…